फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार तस्करों से 57 लाख का 5.51 क्विंटल गांजा पकड़ा

Thu, 09 Mar 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर।
विज्ञापन
गोंडा। नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 5.51 क्विंटल गांजा के साथ तस्करी से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 57 लाख रुपये बताई गई है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस व एसओजी को लगाया गया।

बभनी कानूनगो के पास एक मकान में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी टीम को मिली। पुलिस ने छापा मारकर पांच क्विंटल 51 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया। शफीक अहमद निवासी नई बस्ती महाराजगंज कोतवाली नगर, अब्दुल खालिक उर्फ बाबा निवासी इंद्रा नगर, बृजेश कुमार यादव निवासी शुकुलपुरवा कटहामाफी कोतवाली नगर व मंदीप यादव निवसी ग्राम महादेवा थाना तरबगंज को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 20,500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें