फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अभ्युदय कोचिंग के लिए 20 तक करें आवेदन

Tue, 11 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत कक्षाएं संचालित होंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि सर्व समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इस योजना से सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, सीयूईटी, यूपीएसएसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग में विषयों के विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित करेंगे। ऑनलाइन निशुल्क कोचिंग भी कराई जाएगी। इसके लिए विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 20 जुलाई तक आवेदन जमा होंगे। छात्र संख्या अधिक होने पर जिला प्रशासन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। जिसके परिणाम के आधार पर पात्रों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें