गोंडा। जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। प्राचार्य डॉ. सुमेधा पांडेय ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए 16 सितंबर तक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी। सत्र 2024-25 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय स्तर पर कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।