फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन

Tue, 09 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक, जूनियर स्कूल व अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक और शिक्षिकाएं प्रेरणा वेब पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहली जून से 30 जून तक चयन समिति की ओर से शिक्षकों के आवेदन का अभिलेखीय आधार पर परीक्षण व सत्यापन किया जाएगा। तीन श्रेष्ठ शिक्षकों के सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र व आवेदन पत्रों को पोर्टल के जरिए राज्य चयन समिति को भेजा जाएगा। एक जुलाई से 25 अगस्त तक राज्य चयन समिति इन आवेदन पत्रों का पुनर्मूल्यांकन एवं चयन के लिए संस्तुति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें