गोंडा। दुर्बल आय वर्ग के छात्र-छात्राएं आरटीई के तहत सूचीबद्ध निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आगामी 20 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए बीएसए की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नया सत्र शुरू होने से पहले 27 मार्च तक सभी बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।