फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यूट्यूबर पल्लवी पर एक और एफआईआर

Sun, 18 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर पल्लवी शुक्ला के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। दो दिन पहले ही एक टिप्पणी पर पल्लवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। कौड़िया के बौनापुर गांव निवासी पल्लवी शुक्ला यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो बनाती हैं। आरोप है कि दो दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जातिसूचक टिप्पणी की। कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि विरवा निवासी सपा कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार की तहरीर पर पल्लवी शुक्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें