सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल को ज्ञापन देतीं एनएचएम कर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत एएनएम ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू करने का एलान किया है। इस संबंध में एएनएम कर्मियों ने सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल को ज्ञापन सौंपकर अपनी पांच सूत्री मांगें रखीं। ज्ञापन में कर्मियों ने संविदा एएनएम को अनुभव के आधार पर नियमित कर राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने, ओवरएज एएनएम के लिए आयु सीमा समाप्त करने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग शामिल है। इस दौरान ममता, मीना, साधना, वंदना, रंजना पांडेय, सुमन वर्मा, अनीता देवी, सरिता पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।