गोंडा। इटियाथोक सीएचसी में तैनात एएनएम शैल श्रीवास्तव को सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने निलंबित कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि एएनएम शैल पर घर में मरीज देखने के आरोप हैं। सीएचसी के निरीक्षण में लापरवाही भी सामने आई थी। उन्होंने बताया कि एएनएम को मनकापुर सीएचसी से संबद्ध किया गया है। एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा को 15 दिन में जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)