फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड : पांच दिन बाद आरोपी डॉक्टर निलंबित

Thu, 01 Feb 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने नर्सिंग सहायक अंकित तिवारी हत्याकांड के आरोपी डॉ. दीपक सिंह को पांच दिन बाद बुधवार को निलंबित कर दिया। दोष मुक्त होने तक बहाल न करने का आदेश जारी किया गया है। वारदात के बाद ही आरोपी डॉ. दीपक भाग निकला था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जूनियर रेजीडेंट डॉ. दीपक सिंह की संलिप्तता की जानकारी मिली है। चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में डॉ. दीपक बतौर जूनियर रेजीडेंट अस्थाई संविदा पद पर कार्यरत रहा है। हत्याकांड में दीपक सिंह की संलिप्तता सामने आई है। ऐसे में उसको निलंबित कर दिया गया है।
आरोपी डॉ. दीपक सिंह पिछले 25 जनवरी से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है। जिसके चलते कार्रवाई की गई। प्राचार्य ने चिकित्सालय प्रशासन को दोष रहित होने तक बहाल न करने का निर्देश दिया। वहीं मानदेय बाधित करने समेत निदेशालय को विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें