फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अनिका बनी मिस टैलेंटेड, रचा कीर्तिमान

Tue, 13 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अनिका। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गोंडा। आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिका ने जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया 2026 सीजन-4 प्रतियोगिता में ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पांच से सात वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए अनिका ने देशभर से आईं 175 प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास व प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। ये प्रतियोगिता छह से आठ जनवरी तक जयपुर में आयोजित की गई थी। अनिका की मां नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि वह छोटी उम्र में ही योग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों में सक्रिय है, जिसका परिणाम आज इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। अनिका की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें