फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यूरिया न मिलने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Sat, 20 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 नान्हूनगर चौराहे पर प्रदर्शन करते किसान। - संवाद
विज्ञापन
खोड़ारे। यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को बभनजोत ब्लॉक की ग्राम पंचायत इसमैला के नान्हू नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया। कहा कि यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। आरोप लगाया कि अधिक मूल्य पर यूरिया बेची जा रही है। पड़री हाथीराय, सेमरा बुजुर्ग, औसानी फिरोज सहित कई गांवों के किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी को लेकर प्रदर्शन करते हुए निर्धारित दाम पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि खोड़ारे बाजार, सबना चौराहा, अल्लीपुर बाजार, गिन्नीनगर बाजार, कूकनगर ग्रंट, केशवनगर ग्रंट, दौलतपुर ग्रंट में कई जगह अधिक दाम पर यूरिया बेची जा रही है। साथ में दो पैकेट जिंक दी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में बाबूलाल कश्यप, गोपी गुप्ता, पिनकान, जीशान, अव्वल हाफिज, गोजर, अन्नू, संतराम, जाकिर, अयूब बाबा आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें