गोंडा। वाराणसी में एडीसीपी की टिप्पणी से नाराज वकीलों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर कचहरी में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के सभागार से बुधवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए दीवानी परिसर के बाद अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां सभा के बाद मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि वाराणसी की एडीसीपी नीतू कादयान ने अधिवक्ताओं के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने पदीय दायित्वों के प्रति कदाचार जैसा कृत्य किया है। सभा को दीनानाथ त्रिपाठी, रविचंद्र त्रिपाठी, केके मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राम बुझारथ द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार मिश्र, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)