बभनजोत ब्लॉक में नियुक्ति पत्र के साथ सहायिकाएं। स्रोत: सोशल मीडिया
खोड़ारे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से विकासखंड बभनजोत में सोमवार को नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार, सम्मान और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आंगनबाड़ी सहायिकाएं गांवों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका चयन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही समाज के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रशासक नीरज पटेल, सीडीपीओ दुर्गेश कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ल, शोहरत वर्मा, डब्लू सिंह, बब्लू वर्मा, विक्रम प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)