फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या हाइवे पर वजीरगंज बाजार में रविवार देर रात अनियंत्रित बाइक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बा निवासी महादेव पाठक (55) रविवार रात कस्बे में टहल रहे थे। तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। महादेव को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महादेव के बेटे पंकज पाठक ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई राम भवन पासवान ने बताया कि आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें