फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लंबी कूद में अमन और अपर्णा ने मारी बाजी

Mon, 05 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग के जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में रविवार को कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। 100 मीटर दौड़ में सौरभ कश्यप ने बाजी मारी। 200 मीटर में धर्मपाल, 400 मीटर में शिवकुमार, 800 मीटर में सर्वेश कुमार अव्वल रहे। लंबी कूद में अमन सिंह, ऊंची कूद में आकाश सिंह व हैमर थ्रो में राधेश्याम पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिव्या सिंह, 200 मीटर में विनीता यादव, 400 मीटर में ज्योति यादव, लंबी कूद में अपर्णा तिवारी, ऊंची कूद में नीलम यादव, गोला फेंक में विद्योत्तमा निषाद अव्वल रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें