संवाद न्यूज एजेंसी- बभनान (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के बहिराडीहा गांव में संचालित बाबू दुर्गा प्रसाद मिश्र महाविद्यालय व लांसर ग्लोबल इंटर कॉलेज में आलमारी का ताला तोड़कर अभिलेख व नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया।
एक ही परिसर में संचालित दोनों शैक्षिक संस्थाओं में मंगलवार की रात को चोरी हो गई। प्रबंधक के भतीजे राहुल मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाबू दुर्गा प्रसाद मिश्र महाविद्यालय में रखी नौ आलमारियों का ताला तोड़कर एक लाख 35,000 नकदी चोरी की गई।
उसी के बगल संचालित लांसर ग्लोबल इंटर कॉलेज के कार्यालय कक्ष में रखी एक अलमारी का ताला तोड़कर 45,350 रुपये नकदी व प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी अभिलेख चोरी हो गया। उप निरीक्षक अश्वनी राय ने बताया जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद