फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीआरसी की मरम्मत में पुरानी सरिया लगाने का आरोप

Sat, 21 Nov 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। बीआरसी में प्रशिक्षण और मीटिंग हॉल की मरम्मत में पुरानी सरिया लगाने का आरोप लगा है। शिक्षक संगठनों ने एसडीएम बृजेश वर्मा से शिकायत कर जांच और मानकों के अनुरूप काम कराने की मांग की है। शिक्षक संगठनों के तेज बहादुर सिंह, सईद, दिलीप सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेश शुक्ल, राकेश गुप्त, सतीश चौधरी और बिपिन सिंह का आरोप है कि मरम्मत कार्य में नई सरिया के बजाय पुरानी और जंग लगी सरिया इस्तेमाल की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं। डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्र ने बताया कि भवन की मरम्मत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें