फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चारों जिलों में अलर्ट, फसल क्षति का होगा सर्वे

Sun, 27 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लगातार बारिश और अतिवृष्टि के बीच गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में प्रशासन को अलर्ट किया गया है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का स्थलीय सर्वे कराने को कहा है। टीमों को नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर पात्र किसानों को शासन के प्रावधानों के अनुसार समय से राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ चौकियों और कंट्रोल रूम को भी सक्रिय रखने के निर्देश हैं। अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए रोस्टर बनाकर वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें