फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाद-विवाद में आकृति व खुशी ने मारी बाजी

Sat, 27 Sep 2025 07:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में शुक्रवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से दया-मृत्यु विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज दानिश हसनैन व डॉ. नीलम तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पक्ष व विपक्ष से पांच-पांच छात्राओं को मौका दिया गया। डॉ. आनंदिता रजत व डॉ. तन्वी मलिक ने निर्णयक की भूमिका निभाई। पक्ष में आकृति सिंह प्रथम, आयुषी दूबे द्वितीय व यशी श्रीवास्तव तृतीय और विपक्ष में खुशी अग्रवाल प्रथम, अभिलाषा दूबे द्वितीय व श्रेया श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। डाॅ. हरप्रीत कौर, डाॅ. रश्मि द्विवेदी व मानवेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें