फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सूडान में फंसे अजय की सकुशल घर वापसी

Sat, 29 Apr 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सूडान से गोंडा लौटे सुहेलवा के अजय के साथ जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। सूडान में छिड़े गृहयुद्ध में गोंडा के अजय गुप्ता कई दिन तक फंसे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों को वापस लाने की मुहिम शुरू की। इसके बाद अजय भी सूडान से सकुशल लौट आए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने शनिवार को अजय को घर तक पहुंचाया। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सदर तहसील के ग्राम सुहेलवा निकट बजाज चीनी मिल के रहने वाले अजय गुप्ता कई दिन से सूडान में फंसे थे। भारत सरकार के प्रयास से अजय सकुशल स्वदेश पहुंच सके। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने शनिवार देर शाम अजय को उनके घर पहुंचाया। इससे अजय के परिवार में खुशी का माहौल है। अजय का कहना है कि वह भारत सरकार का और खासतौर पर पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं। आपदा विशेषज्ञ का कहना है कि अजय के बारे में जिलाधिकारी हर पल जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें