फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहले प्रयास में ही सीए बनीं अग्रिमा, 29वीं रैंक मिली

Mon, 07 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के रानीबाजार निवासी अग्रिमा गर्ग ने पहले ही प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया में 29वीं रैंक हासिल की है। मात्र 22 वर्ष की आयु में बड़ा मुकाम हासिल कर अग्रिमा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। रानीबाजार निवासी आनंद कुमार गर्ग की पुत्री अग्रिमा ने बचपन में ही सीए बनने का सपना देखा था। कठिन मेहनत कर उन्होंने लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अग्रिमा ने बताया कि इंटरनेट से उन्हें काफी कुछ मदद मिली। तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। प्रतिदिन 11 से 12 घंटे पढ़ाई करने के बाद सफलता मिली है। अग्रिमा ने अपनी सफलता का श्रेय मां नीतू, पिता आनंद व ताऊ अशोक गर्ग को दिया। उनकी सफलता पर संतोष, राजेश, मुकेश, प्रिंस, सुमन, शिल्पी गर्ग आदि ने खुशी जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें