फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फिर ड्यूटी से नदारद मिले 67 स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 28 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सीएचसी मनकापुर का निरीक्षण करते एसडीएम आकाश सिंह। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बेपटरी हो चुकी स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। नवागत जिलाधिकारी की सख्ती के बावजूद डॉक्टरों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को चारों तहसीलों में एकसाथ हुई स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल में डॉक्टरों समेत 67 स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। जबकि विगत 14 जून को औचक निरीक्षण के दौरान 20 डॉक्टर व 146 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले थे, जिनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

तरबगंज संवाद के अनुसार तहसील क्षेत्र में बुधवार को औचक निरीक्षण में डॉक्टर समेत 12 स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा व नायब तहसीलदार चंदन जायसवाल ने बेलसर सीएचसी का निरीक्षण किया। जहां डॉ. एसएस प्रवीण, स्वास्थ्यकर्मी करुणा राय, शशि रत्ना, पुष्पा कुमारी, प्रीति व विजयलक्ष्मी नदारद थीं। डुमरियाडीह पीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मी राधा तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, परागदत्त अनुपस्थित मिले। पीएचसी सोनौली मोहम्मदपुर में राजेंद्र सिंह व आराधना सिंह तथा पीएचसी पिपरी पर विकास सिंह पिछले कई महीनों से नदारद पाए गए। परिसर में गंदगी की भरमार होने के साथ ही भीषण गर्मी में पंखे खराब मिले। एसडीएम शत्रोहन पाठक ने बताया निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
कटरा बाजार संवाद के अनुसार करनैलगंज के नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह ने सीएचसी कटरा बाजार का औचक निरीक्षण किया। जयशंकर सिंह ने अस्पताल में साफ-सफाई व दवाओं के बारे में जानकारी ली गई। अनुपस्थित चार कर्मचारियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमपी यादव ने बताया कि औचक निरीक्षण में स्टाफ नर्स उमा लवानिया, फार्मासिस्ट संजय सिंह, लिपिक सिद्धार्थ अग्निहोत्री व सरयू प्रसाद गैरहाजिर मिले हैं।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार एसडीएम हीरालाल के अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। करनैलगंज सीएचसी पर स्टाफ नर्स दीप्ति नदारद रहीं। पीएचसी बरगदही डॉ. सौम्या श्रीवास्तव एवं एएनएम बिट्टू देवी अनुपस्थित रहीं। पीएचसी धनावा में डॉ. अजीत प्रताप सिंह एवं मनीष कुमार मीणा अनुपस्थित रहे। उपस्थिति पंजिका में मनीष कुमार मीणा का प्रतिकार अवकाश प्रार्थनापत्र रखा पाया गया। जिसमें फ्लूड लगा हुआ था।
पीएचसी कंजेमऊ में तहसीलदार नरसिंह नारायण ने निरीक्षण किया। जिसमें डॉ. विभा कुमारी अनुपस्थित पाई गईं। पीएचसी चकरौत में डॉ. कोमल राज नदारद रहीं। सीएचसी हलधरमऊ का निरीक्षण नायब तहसीलदार संतोष कुमार ने किया। यहां डॉ. आशीष कुमार, डॉ. सबीना बानो, स्टाफ नर्स सरिता तिवारी, वार्ड ब्वाय जितेंद्र कुमार तिवारी, सूरज व हिमांशु नदारद रहे। सीएचसी परसपुर में अधीक्षक डॉ. लोकेश शुक्ल, रविंद्र कुमार, शिववासिनी, अंजनी, धर्मेंद्र, रुचि सिंह, अखिलेश, सचिन, अनुराग, दीपक, विजय, रेखा, ओमप्रकाश एवं विनीत अनुपस्थित पाए गए।
पीएचसी भौरीगंज में नीता देवी अनुपस्थित मिलीं। सीएचसी काजीदेवर का निरीक्षण नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय ने किया। यहां एलटी नेहा व वार्ड ब्वाय संजीव अनुपस्थित मिले। तहसीलदार सदर अखिलेेश कुमार ने पीएचसी इमलिया मिश्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। पीएचसी पंतनगर में नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। जिलेभर में डॉक्टरों समेत कुल 67 स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें