फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गणगौर पूजन कर मांगा पति की दीर्घायु का आशीर्वाद

Tue, 01 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित गणगौर महोत्सव में शामिल महिलाएं। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच व देवीपाटन महिला शाखा की ओर से गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की। इसके बाद महोत्सव का शुभारंभ महिला मंडल की प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन व शाखा अध्यक्ष नीतू गर्ग ने किया। अंजलि अग्रवाल, आयुषी पचेरिया, आस्था अग्रवाल, श्रद्धा माहेश्वरी, प्रज्ञा माहेश्वरी, पल्लवी शर्मा, प्रिया ताजपुरिया, रिचा नहरिया आदि ने गणगौर माता के गानों पर नृत्य किया। महिलाओं के लिए एक मिनट का विशेष गेम शो आयोजित किया गया। बीच-बीच में सरप्राइज प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम हुआ। प्रश्नों का सही जवाब देने वाली महिलाओं को महिला मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया। मंदिर परिसर में साड़ी, सूट, कपड़े, गेम्स, चूड़ियां, चॉकलेट, चाट और डोसा आदि के स्टाॅल लगाए गए थे। महिलाओं और बच्चों ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मंच संचालन नीलम जैन, सविता गोयल और नीतू गर्ग ने किया। इस दौरान पुष्पा अग्रवाल, गायत्री माहेश्वरी, भावना सोमानी, सरिता माहेश्वरी, रीता काबरा, प्रेमलता सिंघल, संगीता अग्रवाल, सुप्रिया सिंघल, अनीता नहरिया आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें