फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन माह बाद एसपी के आदेश पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के डिक्सिर गांव के रहने वाले एक युवक की हत्या के तीन माह बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। डिक्सिर निवासी आसिया बानो ने एसपी के आदेश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गांव के ही सलमान उर्फ धुपी 23 फरवरी की शाम उनके घर आए और पति मोहम्मद हनीफ उर्फ कप्तान को घूमने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए थे। आरोप है कि पति को ले जाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और सड़क हादसे की सूचना दे दी। इलाज के दौरान लखनऊ में हनीफ की मौत हो गई तो बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया गया। आरोप है कि सलमान ने हनीफ को हत्या के इरादे से जख्मी कर दिया था और हादसे में घायल होने की झूठी सूचना दी थी। उमरीबेगमगंज थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर सलमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें