फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सराफ से लूट के बाद जरवल की ओर भागे थे बदमाश

Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज/गोंडा। करनैलगंज के गुड़ाही बाजार में सराफ कारोबारी की दुकान से सोमवार की रात हुई लूट में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में पुलिस ने नगर के कई प्रतिष्ठानों पर लगे 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। नगर के लारी रोड से लेकर लखनऊ रोड तक लगे आठ कैमरों में से छह कैमरों में बदमाश जाते हुए नजर आए हैं। लूट से एक घंटे पहले दो युवकों ने रेकी की थी। फुटेज में दो युवक नजर आए हैं, लोगों को फुटेज में नजर आए युवकों की तस्वीर दिखाकर पुलिस तलाश रही है।

करनैलगंज के गांधीनगर निवासी सराफ कारोबारी विश्वनाथ साह की गुड़ाही बाजार में साेने-चांदी जेवरात की दुकान है।
साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार की रात दस बजे हेलमेट पहने आए दो बदमाशों ने असलहे से धमकाकर सराफ से 1.80 लाख नकदी, 600 ग्राम सोने व दस किलो चांदी के गहने लूट लिए थे। व्यापारी ने 60 लाख की लूट बताई थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने नगर के 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लारी रोड से लखनऊ रोड के बालकरामपुरवा तक लगे आठ सीसीटीवी कैमरों में से छह की फुटेज में बदमाश नजर आए हैं।
फुटेज में बदमाश वारदात अंजाम देने के बाद गलियों से निकलकर कसगरान रोड पर आए और लारी रोड बालकराम पुरवा होते हुए लखनऊ रोड के रास्ते सीधे जरवल की तरफ जाते दिखाई पड़े हैं।
फुटेज में लूट से एक घंटे पहले रात नौ बजकर 5 मिनट पर दो युवक व्यापारी की दुकान व आसपास रेकी करते कैद हुए हैं। फुटेज के अनुसार, बदमाशों की उम्रक 25 वर्ष से कम हैं। जो सराफ की दुकान में घुसते समय एक ही कलर का स्वेटर और काले कलर का हेलमेट पहने हुए नजर आए हैं।


10 साल के अंतराल में करनैलगंज में रहे पुलिसकर्मियों लगाए गए
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 10 वर्षों में करनैलगंज कोतवाली और नगर चौकी पर तैनात रह चुके उपनिरीक्षकों और सिपाहियों को लूट के खुलासे का टास्क दिया है। यहां तैनात रहे दरोगा व सिपाही एसओजी और कोतवाली पुलिस की मदद में लगाए गए हैं। लूट की सूचना दूसरे दिन मिलने से पुलिस को बदमाशों की धरकपड़ के लिए समय भी नहीं मिला है। उधर, फोरेंसिक टीम ने दुकान से फिंगरप्रिंट लिए हैं।




बाराबंकी और बहराइच के बदमाशों पर पुलिस की नजर


लूट की वारदात में पुलिस की नजर बाराबंकी व बहराइच के बदमाशों पर है। बदमाशों को साप्ताहिक बंदी में देर रात दुकान खुलने की पुख्ता मुखबिरी मिली थी। इसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया। करनैलगंज से बहराइच जिले के हुजूरपुर व जरवल की सीमा जुड़ी है। इसके अलावा परसपुर मांझा क्षेत्र से बाराबंकी जिले की सीमा सटी है। यहां लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से दोनों जिलो में भाग सकते हैं।
विज्ञापन

यहीं नहीं, बहराइच और बाराबंकी के बदमाशों के लिए भी करनैलगंज में लूटकर 20 मिनट में अपने जिले की सीमा में पहुंचना बहुत आसान है। सराफ से लूट के बाद फुटेज में बदमाश बहराइच के जरवल की ओर जाते दिखाई पड़े हैं। इससे एसओजी समेत पुलिस अलग-अलग दो टीमें बहराइच व बाराबंकी के लिए रवाना की गई हैं, जो वहां की पुलिस के संपर्क कर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हैं। करनैलगंज व परसपुर के सरयू तीरे मांझा के गांवोंं में भी पुलिस की टीम खाक छान रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें