फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार माह बाद 196 नवचयनित लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र

Thu, 11 Jul 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में नियुक्ति पत्र वितरण रुकने से पिता के साथ पेंटर का काम करने लगा था मयंक
विज्ञापन

प्रयागराज में आईएएस की तैयारी कर रही शीलू पांडेय भी बनी लेखपाल, बोली पूरा करूंगी सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिला पंचायत सभागर में बुधवार को चार महीने बाद 196 नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। बीते 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र वितरण होना था, जो हाईकोर्ट के आदेश पर रोक दिया गया था। अब जाकर लेखपालों को नियुक्ति पत्र मिल सका है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि नवचयनित लेखपालों को तहसीलों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

लेखपाल का नियुक्ति पत्र न मिलने से युवाओं को निराशा मिली थी। करनैलगंज के जहांगिरवा निवासी मयंक मिश्र तो अपने पिता अमिताभ का हाथ बंटाने लगे थे। उनके पिता पेंटर का कार्य करते हैं, मयंक ने भी इंतजार के समय पेंटिंग का कार्य किया। इसके अलावा पंड़री कृपाल की लुवाई गांव निवासी शीलू पांडेय भी प्रयागराज में आईएएस की तैयारी करने चली गईं थीं, अब नियुक्ति पत्र मिलने पर कहा कि बहुत खुशी हुई है। वह अपनी तैयारी घर से ही जारी रखेंगी और सपने को सेवा में रहते हुए पूरा करने का प्रयास करेंगी। नियुक्ति पत्र वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्र, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने किया। नए लेखपालों को पूरी जिम्मेदारी से काम करने की सलाह दी। डीएम ने कहा कि सरकार को नए लेखपालों से काफी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सभी ने देखा। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, उपजिलाधिकारी सदर अवनीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव, उपजिलाधिकारी करनैलगंज भारत भार्गव, तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें