गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से गोंडा होकर मैलानी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (15009 व 15010) का मैलानी से आगे पीलीभीत तक का विस्तार किया है। इससे जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार यह ट्रेन सोमवार से नियमित गोरखपुर वाया गोंडा होकर मैलानी की जगह पीलीभीत तक संचालित की जाएगी। (संवाद)