फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसडीएम के खिलाफ आज से धरना देंगे अधिवक्ता

Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। बार एसोसिएशन की आपात बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष श्यामधर शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से एसडीएम भारत भार्गव को हटाने की मांग उठी। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम के आचरण से आम जनता में रोष व्याप्त है और न्यायिक प्रक्रिया बाधित हो रही है। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार से न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन भेजते हुए एसडीएम को अविलंब हटाने की मांग की। इस मौके पर पवन शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र, प्रताप बली सिंह, केडी सिंह, शिवशंकर मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम भारत भार्गव का कहना है अधिवक्ताओं का आरोप निराधार है। विरोध की वजह भी नहीं पता। अधिवक्ताओं से वार्ता की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें