फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Wed, 12 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कानपुर में आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं के समर्थन में बुधवार को यहां के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। दीवानी न्यायालय परिसर में सभा की। सभा में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे कानपुर बार एसोसिएशन के साथ पूरा अधिवक्ता समाज खड़ा है। अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी हड़ताल के दौरान कोई अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेगा। इस मौके पर बृजेश कुमार मिश्र, रमेश कुमार गुप्ता, सच्चिदानंद मिश्र, विनय मिश्र, रीतेश यादव, गणेश श्रीवास्तव, राम बुझारथ द्विवेदी, मनोज, राकेश सिंह, शशांक तिवारी, ओमप्रकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें