इटियाथोक (गोंडा)। ग्राम अयाह निवासी अधिवक्ता सुरेश कुमार मिश्र (50) बृहस्पतिवार सुबह दस बजे घर से गोंडा कचहरी जाने के लिए साइकिल लेकर निकले थे। इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर चुरिहारपुर के पास चेहरे पर गमछा बांधकर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने साइकिल रोककर डंडे व हैंडपंप के हत्थे से सुरेश पर हमला कर दिया। इससे उनका एक हाथ व एक पैर टूट गया। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन जा रही है। (संवाद)