फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परसपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sun, 27 Oct 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में परसपुर के भौरीगंज मार्ग पर हटाया गया अतिक्रमण। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। चचरी मांझा से भौरीगंज परसपुर मार्ग तक सड़क के चौड़ीकरण में बाधक बने अवैध अतिक्रमण पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। जिसमें एक दुकान को जमींदोज कर दिया गया, जिसे देखकर अतिक्रमण की जद में आ रहे पांच दुकानदारों ने अपने अवैध निर्माण को खुद हटाना शुरू कर दिया। करनैलगंज उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के निर्देश पर शनिवार को भौरीगंज मार्ग तिराहा पर बुलडोजर पहुंच गया। मार्ग पर थोड़ी देर के लिए यातायात को बंद कर सड़क किनारे बनी दुकान को ढहाया जाने लगा। लोक निर्माण विभाग के अतिक्रमण प्रभारी शिवाकांत दूबे ने बताया कि वर्तमान समय में चचरी मांझा से भौरीगंज-परसपुर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिससे इस मार्ग पर बाधक बने अतिक्रमण को एसडीएम के आदेश से हटाया गया है। शेष बचे अतिक्रमण को लोग अपने आप खुद तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें