फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन चौकन्ना

Thu, 11 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर प्रशासनिक तैयारी चलती रही। जिला पंचायत सभागार से लेकर सर्किट हाउस तक साफ-सफाई के साथ ही सभी जरूरी इंतजाम किए गए। हालांकि दौरे को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुुष्टि नहीं हो सकी। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आ सकते हैं। इसके लिए सभी अधिकारियों ने विभागीय उपलब्धियों को लेकर जरूरी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सभी विभाग अपनी-अपनी उपलब्धियों को लेकर प्रेजेंटेशन तैयार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें