फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नर्स ने डॉक्टर पर लगाया अश्लीलता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नर्स ने एक वरिष्ठ डॉक्टर पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संबधित डॉक्टर उसके साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। उधर, नर्स ने न्याय न मिलने की स्थिति में आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कटरा बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आगरा निवासी संविदा नर्स ने एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार शाम को नर्स के आरोप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नर्स ने बताया कि सीएचसी पर अकेले रहती है। वहां के एक डॉक्टर आएदिन उसके साथ अश्लीलता करते हैं, उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजते रहते हैं। शिकायत करने पर संविदा समाप्त करवाने की धमकी दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में नर्स ने कहा कि डॉक्टर के हरकत की शिकायत उन्होंने सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा से की। डॉक्टर के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री व महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र लिखकर शिकायत की है। नर्स ने कहा कि डॉक्टर की हरकतों से परेशान हो चुकी है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि संबधित वीडियो देखा है। उनके पास शिकायत भी आई है, जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें