रुपईडीह (गोंडा)। ब्लाॅक का मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने शुक्रवार ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। क्षेत्र के रामसहाय ने आवास के लिए कर्मचारियों द्वारा पैसा मांगे जाने की सीडीओ से शिकायत की। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच करने का बीडीओ को निर्देश दिया।
सीडीओ ए. अरुन्मौली ने खंड विकास कार्यालय, कंप्यूटर रूम, मीटिंग हॉल, स्टाफ रूम व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, औषधि कक्ष का जायजा किया। सरकारी भवन जर्जर होने व रंगाई पुताई न होने के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की। सत्य प्रकाश मिश्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी दूर करने की मांग की।
सीडीओ ने खंड विकास कार्यालय पर प्रधानमंत्री आवास, स्वयं सहायता समूह, क्षेत्र पंचायत का ग्रांट रजिस्टर की जांच की। जहां अभिलेख अपूर्ण होने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। ब्लाॅक में बने सरकारी आवास व सड़क के किनारे बनीं दो दर्जन दुकानों पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने बीडीओ को नोटिस जारी करके एक सप्ताह के अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, प्रधान लिपिक कन्हैया लाल, ग्राम सचिव अजय कुमार पांडेय, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, अमरजीत, राजेश कुमार चौधरी, मालिक राम, यमुना प्रसाद, विवेकानंद, अजीत कुमार गुप्ता व नरेंद्र कुमार रहे।