फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी को 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप

Thu, 12 Dec 2024 11:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर के रुद्रगढ़ नौसी निवासी एक महिला ने पति पर नशीला पदार्थ खिलाकर बिहार के युवक के हाथों 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक परिजनों के विरोध के बावजूद उसने पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेमविवाह किया था। तीन महीने बाद शौहर कमाई के सिलसिले में मुंबई चला गया। ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। शौहर को आपबीती सुनाई तो उसने मुंबई बुला लिया। वहां जाने पर उसे नशीली दवा खिलाकर बिहार के निवासी एक युवक के हाथों 50 हजार रुपये में बेच दिया। वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें