गोंडा। भीम आर्मी के मंडल सचिव पप्पू खान ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस उत्पीड़न व कई मामलों में कार्रवाई न होने को लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे। इसी बीच खरगूपुर पुलिस ने उनके आवास ग्राम लहदोवा खरगूपुर आकर हाउस अरेस्ट कर लिया। कहा कि बलरामपुर की एक महिला का शोषण किया गया। एक लाख रुपये एक अधिवक्ता ने ले लिए। कई अन्य मांगों को लेकर वह विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। (संवाद)