फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रिश्वत न देने पर वरासत से नाम काटने का आरोप

Fri, 12 Sep 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। सिंगहाचंदा निवासी रक्षाराम ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए हल्का लेखपाल पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिता बेकारू की मृत्यु करीब दस वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनकी संपत्ति की वरासत पत्नी श्यामा देवी और तीन पुत्रों राजाराम, मंसाराम और रक्षाराम के नाम दर्ज होनी थी। हल्का लेखपाल ने वरासत दर्ज करने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन वह केवल दो हजार रुपये ही दे सके। पूरी रकम न देने के कारण लेखपाल ने जान-बूझकर उनके दो भाइयों और मां के नाम वरासत दर्ज कर दी, लेकिन उनका नाम छोड़ दिया गया। इस प्रकरण में लेखपाल विक्रम बहादुर ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि रक्षाराम का नाम गलती से छूट गया है। मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें