फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी डॉक्टर

Mon, 29 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के सर्कुलर रोड स्थित नारायण हास्पिटल में काम करने वाले नर्सिंग सहायक अंकित तिवारी ने सिर में गहरी चोट लगने और अधिक रक्तस्राव होने से दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

हत्या से पहले नर्सिंग सहायक को क्रूरता के साथ पीटा गया था। पिटाई से उसका सिर फूटा था और भेजा बाहर निकल आया था। शरीर में चार फ्रैक्चर पाए गए हैं।
शरीर की टूटी हड्डियां इसकी गवाही दे रही हैं। हत्या के बाद ही आरोपी डॉक्टर भाग निकला था। जीआरपी उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

बता दें कि अंकित तिवारी थाना मोतीगंज क्षेत्र के अचलपुर गांव का रहने वाला था। 25 जनवरी को अंकित का शव गोंडा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर सतईपुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था।
हत्या के बाद हादसे का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया था। अंकित के पिता अनिल ने नारायण हाॅस्पिटल के डाॅक्टर दीपक सिंह और उसके साथियों पर सिगरेट लाने से इन्कार करने पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जीआरपी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि अंकित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। हत्या जैसे जघन्य वारदात में हरेक बिंदु की तफ्तीश कराई जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें