फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2125 लीटर एथेनॉल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने विमौर गांव में छापा मारकर 2125 लीटर एथेनॉल बरामद करके सुभाष सिंह निवासी बाबूढ़ाढा थाना हरैया, जिला बस्ती को मौके से गिरफ्तार किया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि आरोपी सुभाष के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मौजूदा समय में नगर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में रहता है। टैंकर चालकों से मिलीभगत कर वह चोरी से एथेनॉल खरीदकर महंगे दाम पर बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें