फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पटाखा विस्फोट मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। बेलसर गांव में बीते साल अक्तूबर में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट मामले में पुलिस ने 15 हजार के इनामी फारुख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेलसर निवासी फारुख के प्लाॅट के कमरे में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। जिसमें विस्फोट से बेलसर गांव निवासी अयूब उर्फ लल्लू, आकाश उर्फ छोटू व अयाज मोहम्मद उर्फ तूफान की मौत हुई थी। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि छह नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में मकान मालिक फारुख फरार चल रहा था। जिस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें