फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वैन पेड़ से टकराई, बच्चे घायल

विज्ञापन
फोटो-17-गोंडा के वजीरगंज में वाहन दुर्घटना में बेहोश हुई शिक्षिका। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के गौरिया में संचालित कृष्णा कान्वेंट पब्लिक स्कूल की वैन गुरुवार की दोपहर ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकरा गई। वैन में सवार बच्चे घायल हो गए, जबकि दहशत के कारण शिक्षिका बेहोश हो गई। बता दें कि कॉन्वेंट स्कूलों में अनफिट/ डग्गामार वाहनों को लगाकर बच्चों को लेकर लाने का काम किया जा रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य महेश मौर्य से जब बात की गई तो उन्होंने घटना होना तो स्वीकार किया, लेकिन किसी बच्चे के घायल होने की जानकारी मांगने पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो गुरुवार दोपहर दो बजे विद्यालय से बच्चों को छोड़ने के लिए वैन निकली। विद्यालय के पास स्कूली वैन का ब्रेक फेल हो गया। वैन अचानक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और वैन से बाहर निकाला। घटनास्थल पर एक बच्चे के सिर से खून बह रहा था, और शिक्षिका दहशत में मौके पर बेहोश हो गई। वैन ड्राइवर संजय ने बताया कि गाड़ी का ब्रेक फेल होने से बच्चों को बचाने के चक्कर में वैन पेड़ से टकरा गई। इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें