फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के मोहना ग्राम के पास शुक्रवार देर शाम को बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय पुत्र की रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के लिलोई कला निवासी सचिन (20) अपने पिता राम अचल के साथ बाइक से परसपुर गया था। देर शाम वह दोनों घर लौट रहे थे। मोहना गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सचिन की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि राम अचल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें