फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने टेंपो को मारी टक्कर, छह श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-उतरौला मार्ग पर बिसवां गांव के समीप शुक्रवार की रात श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। जिससे टेंपो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी माता वैष्णवो देवी के दर्शन के लिए ट्रेन पकड़ने टेंपो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के खौदी गांव के रहने वाले दर्जन भर लोग शुक्रवार देर शाम वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। टेंपो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। गोंडा-उतरौला मार्ग पर टेंपो बिसवां गांव के समीप कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में घुस गया।
हादसे में टेंपो के किनारे बैठी किशोरी गोलू (15) का पैर फैक्चर हो गया, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सालपुर पुलिस चौकी को दी तो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के बाद सभी घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें