फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से महिला समेत दो की मौत, पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलरो ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को भी टक्कर मारी। दुर्घटना में बाइक सवार महिला और साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार पिता व पुत्री की हालत चिंताजनक है। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना गुरुवार की देरशाम की है। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के माधवपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अहिरन पुरवा के पास बोलेरो ने बाइक पर सवार पति-पत्नी व पुत्री को टक्कर मार दी और बाइक समेत उसे घसीटते हुए काफी दूर तक लेकर चला गया। बाइक घसीटने के दौरान साइकिल पर सवार होकर जा रहे ग्राम माधवपुर निवासी सरजू प्रसाद को भी जोरदार टक्कर मारा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार महिला सन्नो की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आवेश खान और उनकी पुत्री सोनी गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लाया गया। जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि चालक को पकड़कर माधवपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल आवेश खान व उनकी पुत्री सोनी की हालत नाजुक है। भोंका पतिसा गांव निवासी जुनैद खान ने बताया कि दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार चितवन कुमार कहते हैं कि सन्नो निवासी ग्राम भोंका पतिसा थाना करनैलगंज व साइकिल सवार सरजू प्रसाद निवासी माधवपुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें