फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर पांडेयपुर के पास मंगलवार की सुबह पिकअप ने मोपेड सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी की जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। मोपेड सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मोतीगंज थाना क्षेत्र के विद्यानगर बाजार निवासी दीपू (45) अपनी पत्नी कुंती देवी (42) की दवा कराने के लिए मोपेड से मुख्यालय जा रहा था। दोनों गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर पांडेयपुर के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दीपू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुंती देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं, पिकअप छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस पिकअप को चौकी ले आई है। विद्यानगर के ग्राम प्रधान आलोक सिंह बाबा ने बताया कि दीपू विद्यानगर कस्बे में परचून की दुकान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें