वजीरगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर राजा सगरा के पास गुरुवार दोपहर शांतिभंग के आरोपियों को उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने ले जाते समय पुलिस की जिप्सी रोडवेज बस से भिड़ गई। जिसमें चार पुलिसकर्मियों समेत दो आरोपियों को चोटें आई हैं। सभी को सीएचसी वजीरगंज लाया गया। जहां से एक आरोपी को गंभीर चोट लगने के कारण उसे सीएचसी तरबगंज भेजा गया।
थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि गुरुवार की दोपहर शिवानंद मिश्र निवासी झंझरी ब्लाक कोतवाली नगर व शेरू कुमार विश्वकर्मा निवासी पूरे शिवाबख्तावर कोतवाली नगर थाने पर आए थे। दोनों थाने पर बवाल काटने लगे।
दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को थाने की जिप्सी से उपजिला मजिस्ट्रेट तरबगंज की अदालत पर पुलिसकर्मी ले जा रहे थे। वजीरगंज-गोंडा हाइवे पर राजा सगरा के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से जिप्सी की भिड़ंत हो गई। जिसमे उप निरीक्षक शरद कुमार अवस्थी, आरक्षी अनूप कुमार शाह, नवनीत गौरव सिंह, अनुराग कुमार व आरोपी शेरू कुमार विश्वकर्मा निवासी शिवा बख्तावर थाना कोतवाली नगर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी वजीरगंज लाया गया। गंभीर रूप से घायल शेरू को सीएचसी तरबगंज भेज दिया गया।