फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्यूशन से लौट रहे छात्र को पिकअप ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। ट्यूशन पढ़कर लौट रहा कक्षा पांच का छात्र पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैड़ीअजब के मजरा देवरी के रहने वाले पारसनाथ अवस्थी का पुत्र हर्षवर्धन (11) प्राथमिक विद्यालय, कर्मा माफी में कक्षा-5 का छात्र था। गुरुवार दोपहर बाद स्कूल से लौटकर घर आया, इसके बाद वह फिर साइकिल से ट्यूशन पढ़ने गोंडा-बहराइच मार्ग के मुंडेरवा माफी गया था। ट्यूशन पढ़कर देरशाम घर लौट रहा था तभी मुंडेरवा माफी में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सामने गोंडा से बहराइच की तरफ जा रही पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना हर्षवर्धन के चाचा रवि अवस्थी ने थाना इटियाथोक पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक सीपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें