फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के कंधों पर उठी बेटे-बेटियों की अर्थी, हर आंख हुई नम

विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा में करनैलगंज के सरयू नदी के घाट पर बच्चों के अंतिम संस्कार में जुटे लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बालपुर(गोंडा)। चौरी चौराहे के पास मंगलवार सुबह कार हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई थी। बुधवार को उनकी अर्थी बच्चों के पिता के कंधों पर उठते देख सभी की आंखें नम हो गईं। करनैलगंज के सरयूघाट पर तीनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों के शव सूबेेदार पुरवा पहुंचा तो कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज के सूबेदार पुरवा के रहने वाले विजय कुमार शुक्ल की बेटी शिवांजलि, तन्नू उर्फ तनवी, शिवांशी व रामसागर शुक्ल के बेटे सत्यम को मंगलवार सुबह कंपोजिट विद्यालय जाते समय चौरी चौराहे के पास कार ने रौंद डाला था। जिसमें शिवांजलि, तन्नू उर्फ तनवी व सत्यम की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवांशी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत पहले से बेहतर है।
मंगलवार देरशाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों के शव सूबेदार पुरवा पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोनों घरों से उठ रही चीत्कार रात के सन्नाटे को चीरती रही। तीनों की अर्थी करनैलगंज के सरयू तट पहुंची। जहां उनके पिता ने तीनों को अंतिम संस्कार किया। सरयू तट पर एसडीएम करनैलगंज हीरालाल, सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

वहीं, सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे बुधवार की सुबह सूबेदार पुरवा पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख मुआवजा दिलाने की मांग की। पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है।
विद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
खंड शिक्षाधिकारी रियाज अहमद बुधवार सुबह कंपोजिट विद्यालय, चौरी पहुंचे। उन्होंने मृतक तीनों बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मासूमों के शोक में एक दिन के लिए विद्यालय बंद कर दिया गया। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी ने बच्चों के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से चंदा एकत्र कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें