फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से टकराकर जयभीम सेना के जिलाध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
फोटो-25-गोंडा में दीपनरायन मौर्य। (फाइल फोटो) -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। सांड़ से टकराकर घायल हुए जय भीम सेना के जिलाध्यक्ष दीप नरायन मौर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार दीप नरायन हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी सराय गांव निवासी जय भीम सेना के जिलाध्यक्ष दीप नरायन बाइक से पवन कुमार गोस्वामी के साथ गोंडा से गोकरननाथ शिवाला आ रहे थे। दोनों बाइक सवार देर शाम आर्यनगर गोंडा मार्ग पर रुपईडीह विकास खंड के पास पहुंचे थे। तभी सामने से सांड़ से टकरा गए। दीप नरायन मौर्य को सिर में काफी चोटें आईं। हादसे में पवन कुमार भी चोटिल हो गए।
दोनों घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। दीप नरायन की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देररात जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बता दें कि मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से वह जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य विद्या प्रसाद, बाल कृष्ण गोस्वामी, बाबू राम सोनकर, शिव शंकर सोनकर, प्रधान शिव मंगल मौर्य ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें