मनकापुर (गोंडा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को युवा संदेश यात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई नंदिनी नगर जिले के प्रवासी ऋषभ गुप्ता व पूर्व जिला संयोजक राकेश तिवारी ने की। यात्रा की शुरुआत आरपी इंटर कॉलेज से हुई जो गायत्री नगर, रफी नगर, पटेल नगर होते हुए रेलवे क्राॅसिंग कटी तिराहे पर सम्पन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर स्वामी विवेकानंद का संदेश लोगों तक पहुंचाया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, जिला संयोजक चंद्रभूषण द्विवेदी, आदर्श तिवारी, वैभव सिंह, अभिषेक दूबे, मनीष यादव, मनीष सिंह कनौजिया, अमरेश प्रजापति, आदर्श पांडेय, अभिषेक सिंह, आशीष शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।